Posts

Dhanka/Dhanak /धाणका/धानक Hill Tribe

Image
जनजाति का अर्थ :- उपरोक्तानुसार विविध कार्यों में जीविकोपार्जन के लिये धानका जन के सदस्यो का एक से अधिक काम करना इसी बात का संकेत है कि जाति-जनजाति को पहचानने के प्रमुख मापदंडो में एक मापदंड यह भी है कि हमारे देश मे जातियो के नामो का निर्धारण उसके कर्म विशेष कार्य से भी माना गया है। ठीक इसी प्रकार जाति का एक निश्चित् काम होता है लेकिन जनजाति के लोग एक से अधिक काम अर्थात उनके पेशे पर कोई नियन्त्रण नही होता। इसी के फलस्वरूप कि धानका जन जनजाति (Tribe) वर्ग के है परिलक्षित होता है। धानका जनजाति का उद्‌गम तत्कालीन राजपूताना प्रान्त से हैं। धानका जनजाति की उत्पति के बारे में किंवदन्ती है, जो जागा/भाट से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। धानका जनजाति के पूर्वज चद्रवंशी राजपूत मूल बयानागढ़ के थें, बयानागढ़ पर बादशाह गौरी मोहम्मद ने आक्रमण किया। आक्रमण से घबराकर धानका जन को अपने परिवार सहित जान बचाकर जंगल, पहाड़ियो, घाटियो में आश्रय लेना पड़ा। उदर पूर्ति के लिए घटिया धान (अपेक्षाकृत खराब या कम दाम का) पर निर्वाह करने लगें। यद्यपि धर्नुधारी होने से इन्हें धानका कहा जाने लगा। आक्रमण से घबराए, धर्नु ...